Raipur Central Jail Surprise Inspection
Chhattisgarh

राजधानी रायपुर में केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं का किया जायजा

रायपुर| वर्षा के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर (पुरुष एवं महिला) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

न्यायाधीश श्री वर्मा ने जेल की पाकशाला का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा जेल अस्पताल में बीमार कैदियों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

महिला बंदियों से मुलाकात के दौरान न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को उनके संवैधानिक और मूलभूत अधिकारों का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस औचक निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार दुबे, जेल अधीक्षक योगेश क्षत्रीय, जेल विजिटर अधिवक्ता कु. अंकिता मिश्रा, पैरालीगल वालंटियर शहबाज खाँ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यायपालिका का सन्देश: न्यायाधीश वर्मा ने स्पष्ट किया कि जेल में बंदियों के मानवाधिकार और उनका कल्याण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Chaiपुर
Show More

Nation Update

Our Mission NATION UPDATE News is the Best Online News Channel in Chhattisgarh. News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker