ChhattisgarhState
रायपुर: 2027 में राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के सेवानिवृत्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने तथा पेंशन प्रकरण एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी 2014, 2015, 2016, 2018, 2021 तथा 2022 बैच के हैं। विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




