Raigarh Receives a Gift of Development Works Worth ₹102 Crore
Chhattisgarh

रायगढ़ को 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बड़ी राहत

रायगढ़। सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित एक भव्य जनसभा में जिलेवासियों को 102 करोड़ 93 लाख 24 हजार रुपए के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अलग-अलग विभागों के कुल 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 33 करोड़ 98 लाख 47 हजार रुपए की लागत वाले 13 कार्यों का लोकार्पण और 68 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपए की लागत वाले 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और जनता अब खुद बदलाव और विकास को जमीन पर महसूस कर रही है।

रायगढ़ से अपना पुराना आत्मीय रिश्ता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद और समाधान का जरिया बन चुका है।

प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार के जरिए आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जा रहा है, खासकर राजस्व मामलों में विशेष अभियान चलाकर हजारों लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

किसानों के कल्याण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस भी दिया जा चुका है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शुरुआत करेगी, जिससे आम जनता घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी और समय पर उसका समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गरीबों को राहत देने के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker