Political
राहुल गांधी ने दिया लोकसभा की इस सीट से इस्तीफा, अब यहां से रहेंगे सांसद, मल्लिकार्जुन खरगे ने दी जानकारी…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया हैं और रायबरेली से अब वे सांसद बने रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बैठक हुई। इसके बाद मल्लिकार्जुन खडरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से इस्तीफा देंगे और रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान खडरगे ने बताया कि प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं।