Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में पदोन्नति: शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण पदोन्नति की गई है। विभाग में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर शारदा मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति के साथ ही विभाग ने उन्हें नई जिम्मेदारी भी सौंपी है। उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्य का प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।




