Census 2027 begins in Chhattisgarh
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की शुरुआत, सीएम विष्णुदेव साय ने की ऑनलाइन स्व-गणना


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल होगी।

एक मई से घर-घर सर्वे शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। 30 मई तक आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार व्यवस्था की जानकारी एकत्र की जाएगी।

जानकारी पूरी तरह गोपनीय

सीएम साय ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का आधार है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं बनाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी दें। जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

जनभागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने और इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाने की अपील की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह और जनगणना से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker