Principal Hemlata Yadav awarded "Empowered
Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राचार्य हेमलता यादव को “सशक्त महिला सम्मान”, कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने प्राचार्या हेमलता यादव एवं पत्रकार श्रेया भोंसले को किया सम्मानित

रायपुर, 9 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्ण मित्र फाउंडेशन, रायपुर द्वारा समाज में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं को “सशक्त महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर टिकरापारा की प्राचार्या श्रीमती हेमलता यादव को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री वीरेंद्र चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति, त्याग और समर्पण से ही समाज की प्रगति संभव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अवसर देकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

सम्मान प्राप्त करने पर प्राचार्या श्रीमती हेमलता यादव ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है साथ ही आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पत्रकार श्रेया भोंसले ने कहा कि हम महिलाएं सदैव समाज के लिए कार्य करती है और मैं अपने कलम के माध्यम से महिलाओं तथा समाज के हर वर्ग की आवाज को उठती है या मेरा सिर्फ कार्य नहीं मेरा धर्म है और मैं आप सभी माताओं एवं बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हो सके।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती हेमलता यादव एवं पत्रकार सुश्री श्रेया भोंसले सहित आभा बघेल, रेखा झंवर, मीना यादव, श्रीमती कलावती शुक्ला, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती माया मितानिन को “सशक्त महिला सम्मान” प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में संस्था के सचिव श्री गोवर्धन झंवर ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker