Police crackdown to prevent hooliganism on Holi
Chhattisgarh

होली पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस की सख्ती, दुकानों से 300 डरावने मुखौटे जब्त

जांजगीर-चांपा। आगामी होली पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत बलौदा थाना क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर लगभग 300 डरावने और भ्रामक मुखौटे जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इन मुखौटों का उपयोग असामाजिक तत्व अपनी पहचान छिपाकर मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए कर सकते थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे त्योहार के दौरान आपत्तिजनक या शांति भंग करने वाली सामग्री की बिक्री न करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल तथा वाहन पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना और आम जनता को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।



Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker