PM Modi in Assam: असम के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां और ली सेल्फी; देखें डिब्रूगढ़ की ये खास तस्वीरें

डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे। सुबह-सुबह वह एक स्थानीय चाय बागान में गए, जहां उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनसे संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर चाय बागान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है और यहां की चाय ने पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने चाय बागान परिवारों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने असम की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।
गौरतलब है कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस मुकाबले में है।



