रायपुर में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 100 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 10 हजार से 14 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।



