यात्रीगण ध्यान दें! गाड़ी संख्या 18030/18029 में लगेंगे अतिरिक्त कोच, रेलवे प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 18030/18029 में अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 और एक स्लीपर कोच की सुविधा दी जा रही है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह सुविधा शालीमार से छूटने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 28 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसी तरह विपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह सुविधा 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक प्रदान की जाएगी।
ट्रेन में अतिरिक्त कोच जुड़ने से प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी और अधिक संख्या में लोग कंफर्म टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। विशेषकर गर्मी के मौसम की शुरुआत और त्योहारों के दौरान यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।



