31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पप्पू यादव को जमानत, फिलहाल जेल में रहेंगे

पटना। 31 वर्ष पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में पप्पू यादव को सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, अन्य प्रकरण में न्यायिक हिरासत के कारण उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
बुद्धा कॉलोनी कांड संख्या 72/26 में पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में उनकी जमानत पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
मामला वर्ष 1995 का है, जो पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखे से उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया। इस प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोप दर्ज हैं।



