रायपुर: शीतकालीन मांग को देखते हुए हावड़ा-सीएसएमटी विंटर स्पेशल ट्रेन का संचालन

रायपुर। शीतकालीन मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा के बीच एक फेरे के लिए विंटर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का स्टॉपेज बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग तथा गोंदिया स्टेशनों पर होगा।
गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी विंटर स्पेशल ट्रेन 11 दिसंबर को हावड़ा से दोपहर 13:55 बजे रवाना होगी। यह खड़गपुर 15:30 बजे, टाटानगर 17:23 बजे, राउरकेला 19:52 बजे, झारसुगुड़ा 22:03 बजे पहुंचेगी। अगले दिन बिलासपुर 01:15 बजे, रायपुर 03:15 बजे, दुर्ग 04:15 बजे, गोंदिया 06:05 बजे, नागपुर 08:10 बजे, बडनेरा 11:10 बजे, अकोला 12:10 बजे, भुसावल 14:50 बजे, नासिक रोड 18:30 बजे, कल्याण 22:05 बजे होते हुए 23:45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 13 दिसंबर को सीएसएमटी से सुबह 11:05 बजे रवाना होगी। यह कल्याण 12:10 बजे, नासिक रोड 15:15 बजे, भुसावल 18:50 बजे, अकोला 21:00 बजे, बडनेरा 22:55 बजे पहुंचेगी। अगले दिन नागपुर 01:25 बजे, गोंदिया 03:25 बजे, दुर्ग 05:05 बजे, रायपुर 05:43 बजे, बिलासपुर 07:40 बजे, झारसुगुड़ा 11:20 बजे, राउरकेला 12:50 बजे, टाटानगर 15:50 बजे, खड़गपुर 18:10 बजे होते हुए शाम 20:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
ट्रेन में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 एसी थ्री इकोनॉमी, 5 एसी थ्री, 2 एसी टू तथा 1 जनरेटर कार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



