Only 24 hours left for the deadline to end Naxalism
Chhattisgarh

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में सिर्फ 24 घंटे शेष: लोकसभा में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, सीएम साय बोले- विकास का रोड़ा अब होगा खत्म

रायपुर। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर लोकसभा में आज महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है। यह बहस ऐसे समय में हो रही है जब केंद्र सरकार ने नक्सलवाद समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है और इस डेडलाइन के खत्म होने में अब केवल एक दिन शेष है।

इस चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ही ज्यादा जिक्र होगा। भारी मात्रा में नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में ही बचा हुआ था। चार दशक से अधिक समय से नक्सलवाद विकास में बड़ा रोड़ा बना हुआ था। इसे समाप्त करने में सफलता मिल रही है, जो छत्तीसगढ़ के लिए बहुत अच्छा है।

लोकसभा सचिवालय ने इस विषय को नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा होती है, जिसमें मतदान नहीं कराया जाता, लेकिन सरकार के लिए जवाब देना अनिवार्य होता है। माना जा रहा है कि इस चर्चा में छत्तीसगढ़ का विशेष रूप से जिक्र होगा, क्योंकि देश में लंबे समय तक नक्सलवाद का सबसे अधिक प्रभाव यहीं रहा है।

वायु सेवा विस्तार पर सीएम का बयान

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में वायु सेवाओं के विस्तार को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। बीती रात बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और टेक-ऑफ की सुविधा का भी शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वायु सेवा में लगातार वृद्धि हो रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker