Chhattisgarh
नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। नए साल 2026 के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। एक जनवरी को सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं तथा सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।
यह बैठक शासन के कार्यों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताई जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।



