National
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, सदन के संचालन से हटे ओम बिरला

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस संबंध में नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है।
लोकसभा के महासचिव को नोटिस सौंपे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने स्वयं को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया। इसके चलते मंगलवार को वह लोकसभा की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर उपस्थित नहीं रहे।



