रायपुर: छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, गरियाबंद और कांकेर एसपी बदले

रायपुर, 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। ये नियुक्तियां अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
आदेश के अनुसार, इंदिरा कल्याण एलेसेला (भापुसे 2011) को कांकेर के पुलिस अधीक्षक पद पर ही बनाए रखा गया है। श्री निखिल अशोक कुमार रखेचा (भापुसे 2019), जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा पद पर तैनात हैं, को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।
श्री वेदव्रत सिरमौर, जो फिलहाल महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर पर प्रतिनियुक्ति पर हैं, को पर्यटन विभाग से सेवाएं वापस लेकर गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।
यह पदस्थापना अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन, अनुभव एवं विभागीय आवश्यकताओं के आधार पर की गई है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन सुदृढ़ होगा तथा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा। अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



