Naugai murder case: State has sent a proposal to the Central Government for a CBI takeover – DGP Arun Dev Gautam.
ChhattisgarhKorea

नौगई हत्याकांड: सीबीआई टेकओवर के लिए राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा है प्रस्ताव – DGP अरुण देव गौतम

कोरिया। कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने नौगई हत्याकांड पर पुलिस जांच को लेकर बताया कि कोरिया पुलिस की अब तक की कार्रवाई सही दिशा पर है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में सीबीआई जांच का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है. अगर सीबीआई इसे टेक ओवर कर लेती है, तो बहुत अच्छा होगा.

डीजीपी अरुण देव गौतम ने अपने प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कोरिया जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति आवश्यक सुविधाओं का आंकलन करने पहुंचे हैं. जिले में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण करना और सामुदायिक व्यवस्था से सहयोग लेकर बेहतर पुलिसिंग को दुरुस्त करने की बात कही गई है. साथ ही कोरिया सड़क सुरक्षा से जिले के 70 नवयुवकों को जोड़ा गया, जो पुलिस की अच्छी पहल है. उन्होंने कहा इससे पुलिस की ताकत बनती है, और समुदाय की भागीदारी पुलिस के साथ बनती है.

इसके पहले कोरिया पुलिस के साथ ली गई समीक्षा बैठक में डीजीपी अरुण देव गौतम ने जिले की कानून व्यवस्था पुलिस संसाधनों व अधोसंरचना विकास को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker