‘मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए’- लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उभर कर सामने आया है। भाजपा लगातार विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर आरक्षण को मुसलमान में बांटने का आरोप लगाती रही है। इसी बीच विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कही है।
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, वोट हमारी तरफ हैं। उन्होंने भाजपा पर जंगल राज के नाम पर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद लालू यादव से मुसलमानों को आरक्षण के मुद्दे पर सवाल किया गया। इस पर लालू ने कहा- “आरक्षण तो मिलना चाहिए मुसलमानों को, पूरा।”
गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बारे में पूछा गया कि अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा। इस पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह (गृह मंत्री अमित शाह) इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं। लालू ने कहा कि वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।