Municipal Corporation Sub-Engineer hangs himself;
Chhattisgarh

नगर निगम के सब इंजीनियर ने लगाई फांसी, हाल ही में जगदलपुर हुआ था ट्रांसफर

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने निगम कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने खुद के मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। हालांकि नोट में आत्महत्या की वजह का साफ जिक्र नहीं किया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अमर सिंह चौहान नगर निगम के जोन-4 में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका तबादला जगदलपुर हुआ था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ तो रिश्तेदार और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर उसकी लिखावट और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि फांसी लगाने से पहले अमर सिंह चौहान ने अपनी कलाई काटी थी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है। अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर तबादला हुआ था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं स्थानांतरण, व्यक्तिगत या पारिवारिक कारण उनकी मानसिक परेशानी की वजह तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker