Most Wanted Naxal Commander Papa Rao May Surrender
Chhattisgarh

मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव कर सकता है आत्मसमर्पण, 17 साथियों संग बीजापुर पहुंचने की संभावना

रायपुर। बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मोस्ट वांटेड सीनियर नक्सली कमांडर पापा राव के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वह अगले कुछ घंटों में बीजापुर पहुंच सकता है और अपने 17 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करेगा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पापा राव AK-47 सहित अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर कर सकता है। इसके बाद उसे जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पापा राव को लाने के लिए पुलिस टीम पहले ही इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के एक गोपनीय ठिकाने के लिए रवाना हो चुकी है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद अब आत्मसमर्पण की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

करीब 25 लाख रुपये के इनामी पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, बस्तर में नक्सली गतिविधियों की कमान लंबे समय तक उसके हाथ में रही है।

उसका नाम कई बड़े नक्सली हमलों में सामने आ चुका है, जिनमें कुटरू-बेदरे मार्ग पर हुआ आईईडी विस्फोट भी शामिल है, जिसमें आठ जवान शहीद हुए थे। इस हमले का मास्टरमाइंड भी पापा राव को ही माना जाता है। इसके अलावा कई एंबुश और सुरक्षाबलों पर हमलों की रणनीति बनाने में उसकी अहम भूमिका रही है।

पापा राव पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का प्रमुख चेहरा रहा है और संगठन के संचालन से लेकर रणनीतिक फैसलों में उसकी सीधी भागीदारी रही है। उसकी पत्नी उर्मिला भी इसी संगठन की सदस्य थी, जो एक मुठभेड़ में मारी जा चुकी है।

यदि पापा राव आत्मसमर्पण करता है, तो इसे बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जाएगा। हाल के वर्षों में कई शीर्ष नक्सली नेताओं के मारे जाने या आत्मसमर्पण करने के बाद पापा राव को सक्रिय प्रमुख कमांडरों में गिना जा रहा था।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker