Chhattisgarh

मिशन 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 1100 हथियार बरामद, गृहमंत्री बोले- खात्मे की ओर नक्सलवाद



रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का खात्मा अब नजदीक माना जा रहा है। राज्य में लगातार नक्सली नेताओं के एनकाउंटर और सरेंडर की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि लाल आतंक का अंत अब बेहद करीब है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के अभियान के दौरान अब तक 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं।

विजय शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक 532 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है, जबकि 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने इसे सरकार की रणनीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का परिणाम बताया।

गृहमंत्री ने कहा कि मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को समाप्त करने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है, और यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से ज्यादा होगी, और अब वह दिन आ चुका है।

विजय शर्मा ने बस्तर में शांति की स्थापना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय युवाओं को अवसर देने की योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स, जेल विभाग और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में भी भर्तियां की जाएंगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker