Chhattisgarh

लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान, बोलीं- कर्मचारी से दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं

रायपुर। सरगुजा जिले के लहपटरा टोल प्लाजा पर सामने आए विवाद को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि टोल कर्मचारी की ओर से हुई तकनीकी या मानवीय त्रुटि के बदले उसके साथ किया गया दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने मामले में अपने निजी सहायक (PA) की संलिप्तता के आरोपों को भी खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही टोल कर्मचारी से मुलाकात कर उसका हाल-चाल जानेंगी।

घटना के वक्त वाहन में विश्राम कर रही थीं मंत्री

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह अत्यधिक थक गई थीं। यात्रा के दौरान वह अपने वाहन में विश्राम कर रही थीं। वाहन के भीतर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। मंत्री ने बताया कि अगले दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जब उन्हें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली, तो वह इससे बेहद आहत और व्यथित हुईं।

मानवीय त्रुटि पर दुर्व्यवहार अस्वीकार्य- मंत्री राजवाड़े

उन्होंने कहा कि “टोल प्लाजा पर बूम बैरियर का गिरना एक तकनीकी अथवा मानवीय त्रुटि हो सकती है। एक जनसेवक होने के नाते मैं उस त्रुटि को स्वाभाविक मानते हुए कर्मचारी को पूरी तरह क्षमा करती हूं। परंतु किसी भी सामान्य अथवा तकनीकी भूल के बदले चालक द्वारा किसी नागरिक अथवा कर्मचारी के साथ किया गया ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।”

PA की संलिप्तता के आरोपों को किया खारिज

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कुछ समाचार माध्यमों में अपने निजी सहायक (PA) का नाम इस विवाद से जोड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके PA की ओर से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मारपीट नहीं की गई है।

मंत्री ने कहा कि इस घटना में उनके PA का नाम तथ्यहीन और भ्रामक तरीके से जोड़ा जा रहा है, जिसका वह खंडन करती हैं। उनके अनुसार, घटना में दिखाई दे रहा व्यक्ति वाहन चालक है।

पीड़ित कर्मचारी से जल्द करेंगी भेंट

घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि टोल कर्मचारी को हुई मानसिक पीड़ा के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा खेद है। उन्होंने कहा कि अपने अगले प्रवास के दौरान वह स्वयं कर्मचारी से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जानेंगी। उन्होंने कहा कि जनता का आत्मसम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान सदैव रखा जाएगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker