Massive fire in Delhi's Hauz Khas
National

दिल्ली के हौज खास में भीषण आग, CCI के पहले चेयरमैन धनेंद्र कुमार की मौत

नई दिल्ली के हौज खास इलाके में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में देश के पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक 27 मई की रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर हौज खास थाने में PCR कॉल के जरिए घर में आग लगने की सूचना मिली थी। कॉल मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह हादसा हौज खास स्थित मकान नंबर R-15 में हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग एसी के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने की वजह से लगी। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई और घर धुएं से भर गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के समय घर में परिवार के सदस्य और घरेलू कर्मचारी समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 80 वर्षीय धनेंद्र कुमार भी शामिल थे। उन्हें गंभीर हालत में AIIMS Trauma Centre ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत धुएं की वजह से हुई।

हादसे में धनेंद्र कुमार के बेटे भी घायल हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

धनेंद्र कुमार देश के पहले CCI चेयरमैन रहे थे और प्रशासनिक सेवा में उनकी पहचान एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी के रूप में होती थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker