Massive Collision Between Bus and Truck in Kondagaon
Chhattisgarhkondagaon

कोंडागांव में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास घटित हुई।

पेड़ से टकराए दोनों वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा ट्रेवल्स की बस रायपुर से सवारियों को लेकर जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए और पास में स्थित एक ही पेड़ से जा टकराए।

चालक को निकालने का प्रयास जारी

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और बस चालक वाहन के भीतर ही फंस गया है। सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और राहत टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना में घायल हुए एक दर्जन से अधिक यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मार्ग पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker