ChhattisgarhDurg
भिलाई स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट: टरबाइन में धमाके के बाद लगी आग, 5 कर्मचारी झुलसे

दुर्ग। Bhilai Steel Plant में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट के टरबाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।
इस हादसे में दो प्लांट कर्मी और तीन ठेका मजदूर झुलस गए हैं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी व मजदूर जान बचाने के लिए पीछे के रास्तों से बाहर निकलते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह से अधिक टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।



