कतर के क्षेत्रीय जल में बड़ा हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की मौत, एक लापता

दोहा। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।
स्थानीय प्रशासन और एपी की रिपोर्ट के अनुसार, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। खाड़ी देश के अधिकारियों ने अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। यह अभियान कोस्ट्स एंड बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री टीमों और आंतरिक सुरक्षा बल के अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव समूह के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी की जानकारी स्पष्ट नहीं हो जाती।



