Major setback for TMC
Political

TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी, ममता बनर्जी को भेजा इस्तीफा

कोलकाता/नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सोमवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने संसद की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, सुखेंदु शेखर राय ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। इस्तीफे की प्रति पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को ईमेल के माध्यम से भेजी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ममता बनर्जी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA Bloc की अहम बैठक में हिस्सा ले रही हैं। राजनीतिक जानकार इसे टीएमसी के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं।

इस्तीफे में सुखेंदु शेखर राय ने हालिया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मतदाताओं ने लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए जनता के जनादेश को स्वीकार करने की बात कही।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुखेंदु शेखर राय पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के कई फैसलों से असहमत थे। खासकर कोलकाता के चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में उन्होंने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे और जांच प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

उनके इस्तीफे की टाइमिंग भी काफी अहम मानी जा रही है। विपक्षी एकजुटता की बैठक के बीच पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक का इस्तीफा टीएमसी नेतृत्व को बैकफुट पर ला सकता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस इस्तीफे का असर बंगाल की राजनीति और टीएमसी के अंदरूनी समीकरणों पर देखने को मिल सकता है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker