Chhattisgarh
बस्तर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों सहित 10 कर्मियों का तबादला

बस्तर। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने कई थाना प्रभारियों समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को जिले में बेहतर पुलिसिंग और व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




