Chhattisgarh
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 95 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
इस तबादला सूची के माध्यम से विभिन्न जिलों और इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



