Baloda BazarChhattisgarh
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जारी किया है।
जारी तबादला आदेश के अनुसार, एक उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। सभी को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिये विभाग आदेश –





