जशपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: चार थाना प्रभारियों समेत 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला

जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जशपुर पुलिस अधीक्षक और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के चार थाना प्रभारियों, चार उप-निरीक्षकों और तीन सहायक उप-निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
तबादला सूची में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देकर कार्यभार संभालने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यक्षमता में सुधार के लिए किया गया है।



