Major Police Action in Raipur
Crime

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त कार्रवाई की है। एसीसीयू और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसके तहत शहर में चाकूबाजी, पत्थरबाजी और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।

पहली घटना 16 मार्च को मौदहापारा थाना क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई, जहां पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, अभय रक्सेल और लोकेश रक्सेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए हैं।

दूसरी घटना मरही माता मंदिर के पास हुई, जहां कुछ लोगों ने समूह बनाकर गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। इससे इलाके में दहशत फैल गई और कई लोग घायल हुए। पुलिस ने इस मामले में आमिर अहमद, मोहम्मद अनस खान, मोहम्मद मुशीर खान, अब्दुल समीर, मोहम्मद फाजिल और शेख सिकंदर को गिरफ्तार किया है।

तीसरी घटना डेंटल कॉलेज चौक के पास सामने आई, जहां कुछ युवक तलवार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोकेश रक्सेल, मयंक सोनी और पिंटू ठाकुर को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में आरोपियों के पास से चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker