Major News Amidst the Middle East War
National

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच बड़ी खबर: अब तक 8 भारतीयों की मौत, एक लापता; विदेश मंत्रालय ने कुवैत हमले को लेकर जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि विभिन्न घटनाओं में अब तक 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक नागरिक अभी भी लापता है। सरकार ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल ही में कुवैत में हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हुई है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास परिवार के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, उन्होंने घटना के कारणों पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।

महाजन ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक मध्य पूर्व से लगभग 55 लाख यात्री भारत लौट चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा कि संघर्ष के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा तथा नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही, क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत द्वारा निंदा भी दोहराई गई।

असीम आर महाजन ने कहा कि मध्य पूर्व के विभिन्न देशों में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग निवास करते हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इन देशों में भारतीय दूतावास 24 घंटे सक्रिय हैं। भारतीयों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता एवं आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जा रही है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker