Major action taken in Haryana in Rs 590 crore embezzlement case
National

हरियाणा में 590 करोड़ के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: 1800 बैंक खाते फ्रीज, चंडीगढ़ के सैकड़ों व्यापारियों का कारोबार ठप

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के 18 विभागों से जुड़े कथित 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में जांच एजेंसियों ने 1800 से अधिक बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद चंडीगढ़ के सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। फ्रीज किए गए खातों में शहर के कारोबारी, रियल एस्टेट व्यवसायी, किराना दुकानदार, रेस्तरां और ढाबा संचालक तथा अन्य छोटे व्यापारी शामिल बताए जा रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से संबंधित बैंकों में ये खाते फ्रीज हैं, जिससे खाताधारक लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। कारोबार प्रभावित होने से परेशान कई लोग लगातार सेक्टर-17 स्थित साइबर सेल थाने पहुंचकर अपने खाते डी-फ्रीज कराने की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन खातों पर कार्रवाई की गई है, वे पंचकूला साइबर सेल से जुड़े मामले के तहत फ्रीज किए गए हैं। इसलिए आगे की प्रक्रिया पंचकूला में ही पूरी की जाएगी। प्रभावित लोगों को पंचकूला साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

खाता फ्रीज होने से कई परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं। एक पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी की शादी निकट है और खाते से भुगतान नहीं हो पाने के कारण परिवार को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साइबर सेल सूत्रों के मुताबिक सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शाखा ने अपने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इस शिकायत की प्रति जांच के लिए चंडीगढ़ साइबर सेल से पंचकूला भेजी गई है।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई हरियाणा के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के निर्देश पर की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker