Major action in BSP iron theft case: BJP leader arrested;
Chhattisgarh

BSP लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई : भाजपा नेता गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी अरेस्ट, पुलिस की जांच जारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक GM-AGM समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीएसपी को सुरक्षा प्रदान करने वाली सीआईएसएफ ने भी अपने 7 जवानों को सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, वैशाली नगर के भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर चल रही थी। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उसकी भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लोहा चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। जांच के दौरान नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके आधार पर आगे भी अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल भास्कर मुदलियार की गाड़ियां मुख्य आरोपी संजय सिंह द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के अंदर डस्ट परिवहन के लिए लगाए गए थे। भास्कर मुदलियार की गाड़ियां प्लांट के अंदर से फ्लू डस्ट लाने का काम करती थी, लेकिन फ्लू डस्ट की आड़ में कुछ महीनों से स्कैप की चोरी की जा रही थी। इससे पहले भी भास्कर मुदलियार से पूछताछ की गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।

इस मामले में कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु खण्डेलवाड और गिरीश खंडेलवाल फरार हैं, जिनके 12 खाते फ्रिज किये गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान भास्कर मुदलियार की संदिग्ध भूमिका पाई गई। ट्रांसपोर्टर भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉन्ट्रक्टरों के माध्यम से चलाई जा रही थी। जांच के दौरान कई साक्ष्य पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। फ़्लू डस्ट की आड़ में स्क्रैप चोरी मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।

26 मई को हुआ था मामले का खुलासा

बता दें कि 26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापा मारा था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी। इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker