Jagdalpur News: बस्तर के जगदलपुर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, संजय बाजार की 15 दुकानें सील; बकायेदारों में हड़कंप

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) जिला मुख्यालय जगदलपुर में नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सालों से निगम की दुकानों का किराया दबाकर बैठे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने डंडा चला दिया है। निगम की टीम ने शनिवार को संजय बाजार (Sanjay Bazar Jagdalpur) में विशेष अभियान चलाकर एक साथ 15 दुकानों को सील (Shops Sealed in Jagdalpur) कर दिया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे बाजार इलाके में हड़कंप मच गया है।
40 लाख का किराया बकाया, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं जागे दुकानदार
निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि शहर में नगर निगम की करीब 60 दुकानों पर लगभग 40 लाख रुपये का किराया बाकी है। इन दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस (Notice Issued) भेजे गए, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार, निगम आयुक्त (Municipal Corporation Commissioner) के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने सीधे दुकानों को सील करने का फैसला किया।
कार्रवाई देख मौके पर ही वसूले गए 1.42 लाख रुपये (Revenue Recovery in Bastar)
शनिवार को जैसे ही नगर निगम का अमला संजय बाजार पहुंचा, दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने एक के बाद एक 15 बकायेदार दुकानों पर ताला जड़ते हुए उन्हें सील कर दिया। निगम की इस कड़क कार्रवाई को देखकर कई दुकानदारों ने तुरंत सरेंडर कर दिया। इसके चलते मौके पर ही बकाया किराये के रूप में 1 लाख 42 हजार 640 रुपये की नगद वसूली भी की गई।
निगम की दो टूक- अब राहत नहीं, सीधे होगी सीलिंग की कार्रवाई
लोकल रिपोर्टर के मुताबिक: नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी संपत्ति का किराया डंप करने वालों को अब किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व विभाग (Revenue Department) की टीम आने वाले दिनों में बाकी बचे बकायेदारों पर भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई करेगी। निगम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि वे बिना किसी देरी के अपना पूरा टैक्स और किराया जमा कर दें, वरना उनकी दुकानों पर भी निगम का ताला लटकना तय है।



