महासमुंद: खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से कई श्रद्धालु घायल; ट्रस्ट की लापरवाही पर भड़के लोग

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खल्लारी माता मंदिर में रविवार सुबह रोपवे हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी अचानक रोपवे टूट गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर ट्रस्ट समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से रोपवे संचालन और सुरक्षा मानकों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।



