LPG Price Update: Prices Unchanged on April 1
National

एलपीजी कीमत अपडेट: 1 अप्रैल को नहीं बदले दाम, जानें आपके शहर में सिलेंडर की ताजा कीमत

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच वैश्विक आर्थिक हालात प्रभावित हुए हैं, जिसका असर भारत पर भी देखा गया। बीते दिनों देश में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई थी, हालांकि अब सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य हो चुकी है और सप्लाई सुचारु रूप से जारी है।

मार्च महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज आपके शहर में एलपीजी के दाम

लखनऊ – 950.50 रुपये
मेरठ – 910.50 रुपये
कानपुर – 928 रुपये
इलाहाबाद – 965.50 रुपये
वाराणसी – 976.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
रांची – 970.50 रुपये
दरभंगा – 1010 रुपये
मुजफ्फरपुर – 928 रुपये
दिल्ली – 913 रुपये
नोएडा – 910.50 रुपये
गाजियाबाद – 910.50 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
शिमला – 958.50 रुपये
श्रीनगर – 1029 रुपये
भोपाल – 918.50 रुपये
इंदौर – 941 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
रायपुर – 984 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
भुवनेश्वर – 939 रुपये
अहमदाबाद – 920 रुपये

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर

10 अप्रैल को नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है। इन शहरों में 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है।

कहां सबसे महंगा है एलपीजी

दरभंगा, पटना और श्रीनगर जैसे शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से अधिक है। श्रीनगर में यह सबसे महंगा 1029 रुपये में उपलब्ध है।

क्या आगे सस्ता हो सकता है सिलेंडर

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी कतर के दौरे पर हैं। कतर भारत के लिए एलपीजी और एलएनजी का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है और देश की लगभग 20 प्रतिशत एलपीजी जरूरत वहीं से पूरी होती है। बताया जा रहा है कि भारत को ऊर्जा आपूर्ति में प्राथमिकता मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग दो तिहाई हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार और आपूर्ति की स्थिति के आधार पर आने वाले समय में कीमतों में बदलाव संभव है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker