ChhattisgarhRaipur

शराब घोटाला : टूटेजा के खिलाफ ED ने पेश किया 5 हजार 710 पन्नों का चालान

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला केस में पूर्व IAS अनिल टूटेजा के खिलाफ ED की स्पेशल कोर्ट में 5 हजार 710 पन्नों का चालान और 220 पन्नों का अभियोजन दस्तावेज पेश किया है। ED के वकील ने कोर्ट को टूटेजा की 205 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति के साथ एक हार्ड डिस्क जब्त करने की सूचना भी दी है।

ED ने कोर्ट में पेश चालान में कहा कि अनिल टूटेजा ने अनवर ढेबर के साथ मिलकर सिंडिकेट बनाकर घोटाला किया और राज्य सरकार को चंपत लगाई। अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, निरंजन दास और अन्य पर नकली होलोग्राम बनाकर शराब बेचने का आरोप लगाया गया है। 19 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले अनिल टुटेजा के साथ उनके बेटे यश टूटेजा को पूछताछ के लिए अप्रैल 2024 में तलब किया था। लेकिन ED ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था, लेकिन EOW कार्यलय से बाहर निकलते ही ED ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय ले आई। जिसके बाद अजेय ने यश को तो छोड़ दिया, लेकिन अनिल टूटेजा को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने के लिए रिमांड पर ले लिया। तब से अनिल टूटेजा जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker