4 अगस्त को लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी वाला POCO M8 Power 5G

POCO M8 Power 5G— चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको (POCO) 4 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन POCO M8 Power 5G लॉन्च कर रही है। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह फोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) और पोको की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की विशालकाय बैटरी है, जो इसे बाजार के अन्य डिवाइस से अलग बनाती है ।
3 दिन चलेगी बैटरी, फोन में मिलेगा शानदार डिस्प्ले
फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
- बैटरी: 8,000mAh (कंपनी का 3 दिन के बैकअप का दावा)
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4
- डिस्प्ले: एमोलेड (AMOLED) स्क्रीन
- कैमरा: 50MP प्राइमरी रियर कैमरा
बाजार पर असर और आगे की उम्मीद
न्यू मार्केट और 10 नंबर मार्केट के स्थानीय मोबाइल डीलर्स के पास इस फोन को लेकर ग्राहकों की पूछताछ शुरू हो गई है। ‘Power Your Binge’ टैगलाइन के साथ आ रहा यह फोन सीधे भारी इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को निशाना बना रहा है। 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी इसकी कीमत से पर्दा उठाएगी। यदि इसकी कीमत 15 से 18 हजार रुपये के बीच रहती है, तो आगामी त्योहारी सीजन से पहले यह भोपाल के स्मार्टफोन बाजार में भारी डिमांड में रहेगा।
इससे पहले कंपनी ने M8 सीरीज के तहत Poco M8s 5G लॉन्च किया था, जिसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई थी। अब कंपनी एक कदम आगे बढ़ते हुए ‘M8 Power’ मॉडल ला रही है। एमपी नगर (MP Nagar) और अरेरा कॉलोनी जैसे इलाकों में रहने वाले प्रतियोगी छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच इस बड़ी बैटरी वाले फोन की खासी चर्चा है। POCO M8 Power 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर और एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले दिया गया है।



