संपत्ति कर दाताओं के लिए आखिरी मौका: 17% पेनल्टी से बचना है तो तुरंत करें यह काम, रायपुर नगर निगम ने कड़े किए तेवर

रायपुर, 30 मार्च 2026। रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने शहर के सभी 70 वार्डों में बड़े बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सख्त चेतावनी दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि बकाया राशि समय पर जमा नहीं की गई तो संबंधितों पर कुर्की और सीलबंदी जैसी कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन ने अपील की है कि सभी बकायादार अपना संपूर्ण देय राशि तत्काल जमा कर दें। अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित राजस्व वसूली की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग और सदर काउंटर अंतिम देय तिथि 31 मार्च तक महावीर जयंती के अवकाश पर भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। इसके अलावा ‘मोर रायपुर’ ऐप और निगम की वेबसाइट https://mcraipur.in/ के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। निगम ने नागरिकों से ऑनलाइन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।



