आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, एमपी-सीजी सर्किल के 19 निरीक्षक बने आईटीओ

रायपुर। आयकर विभाग ने देशभर में बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की है। इस क्रम में एमपी-सीजी सर्किल के 19 आयकर निरीक्षकों को आयकर अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं एमपी-सीजी सर्किल के चार सहायक आयुक्तों को भी उच्च पद पर पदोन्नति मिली है।
प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राजस्थान के जयपुर सर्किल के प्रधान आयुक्त सुमीत कुमार को एमपी-सीजी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी ललित कृष्ण सिंह दहिया के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।
इसी तरह एमपी-सीजी सर्किल के महानिदेशक अन्वेषण बिजय कुमार पंडा को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आयकर विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत ये पदोन्नतियां और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।



