Kudargarh Dham will undergo grand development.
Chhattisgarh

कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास, मुख्यमंत्री ने सूरजपुर को दी 185 करोड़ के कार्यों की सौगात

सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चैत्र नवरात्रि की तृतीया के पावन अवसर पर सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम पहुंचकर मां कुदरगढ़ी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए घोषणा की कि कुदरगढ़ धाम का सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 185 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देवी-देवता हमारी आस्था के केंद्र होने के साथ जीवन में उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने बताया कि सूरजपुर जिले में जिन कार्यों की शुरुआत की गई है, उनमें 20 करोड़ रुपये के 52 कार्यों का लोकार्पण और 164 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़क, भवन, शिक्षा, पेयजल और जलाशय जैसे जनहित से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कुदरगढ़ में लगभग 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक विश्रामगृह का भी लोकार्पण किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ धाम में जल्द ही रोपवे निर्माण कराने का आश्वासन दिया, जिससे मंदिर तक पहुंचना सुगम हो जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में डोम और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद समाप्त करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि माता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker