‘आपने मुझे खुले दिल से अपनाया’, ससुर के निधन पर कियारा आडवाणी का छलका दर्द

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार 17 फरवरी को अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए पिता को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पारिवारिक पलों की तस्वीरें साझा कीं।
कियारा आडवाणी ने ससुर को किया याद
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की एक पारिवारिक तस्वीर साझा की, जिसमें सुनील मल्होत्रा और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भावुक पोस्ट में जताया सम्मान
कियारा ने लिखा कि शुरू से ही उन्होंने खुले दिल से अपनाया और बिना शर्त प्रेम दिया। परिवार के प्रति उनका समर्पण, स्नेह और सरल स्वभाव हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियां, हंसी और स्नेहभरे शब्द हमेशा दिल में जीवित रहेंगे और उनका प्यार परिवार के हर सदस्य में बना रहेगा।
दोस्तों और फैंस ने भी दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा पिता के निधन की जानकारी साझा करने के बाद फिल्म जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।



