Khelo India Tribal Games 2026
Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की तैयारियों पर सीएम साय और केंद्रीय मंत्री मांडविया के बीच चर्चा



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है, जिससे राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित सात प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि दो खेल डेमो के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा संभाग में कुश्ती, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग, रायपुर में हॉकी, फुटबॉल और तैराकी तथा बिलासपुर में एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में प्रस्तावित है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को आमंत्रित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खेलों के प्रति नया उत्साह और बेहतर अवसर सृजित होंगे तथा आयोजन की सभी तैयारियों में केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी अंचलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और छत्तीसगढ़ एक उभरती खेल महाशक्ति के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर उन्होंने ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया और कहा कि इससे राज्य के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker