Khairagarh: Minister Lakhan Lal Dewangan discusses central
ChhattisgarhState

खैरागढ़ : मंत्री लखन लाल देवांगन के एक दिवसीय प्रवास पर केंद्र-राज्य योजनाओं की चर्चा, कांग्रेस पर साधा निशाना

खैरागढ़। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा खैरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे। उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया तथा कलेक्टोरेट में विभागवार समीक्षा बैठक लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रेसवार्ता में मंत्री देवांगन ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जी राम जी योजना प्रभावी रूप से लागू की गई है। पहले जहां ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, ताकि गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ें।

मंत्री ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अनर्गल एवं भ्रम फैलाने वाला प्रचार कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महात्मा गांधी देश के लिए पूजनीय हैं और प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा उन्हें पूर्ण सम्मान देते हैं। कांग्रेस से सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपने लंबे शासनकाल में कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर कौन से बड़े रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या राष्ट्रीय संरचनाओं का नामकरण किया, यह जनता को बताना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महापुरुषों के योगदान को भुलाकर केवल एक परिवार के नाम पर संस्थानों एवं योजनाओं का नामकरण किया। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे राष्ट्रनिर्माताओं को कांग्रेस ने उपेक्षित किया, जबकि भाजपा सरकार उनके विचारों एवं योगदान को सम्मान दे रही है।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री के दौरे से जिले में राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां चर्चा में रहीं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker