Chhattisgarh

केदार कश्यप का भूपेश बघेल पर तीखा हमला: बोले- आपकी जरूरत न छत्तीसगढ़ को है, न ही भाजपा को

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल के भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी छत्तीसगढ़ और भाजपा को कोई जरूरत नहीं है। कश्यप ने कहा कि बघेल अक्सर सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल और उनके समर्थक खुद ही पीडीएस की दुकानों को लूटने का काम कर रहे हैं और अब उन पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी दुकानें खाली हो गई हैं।

नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
कश्यप ने नक्सलियों के समर्थन पर कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा नक्सलियों के साथ रही है और झीरम घाटी कांड के मामले में यह पार्टी सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रही है। कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने मंचों पर नक्सलियों का समर्थन किया है और अब जब नक्सलवाद कम हो रहा है, तो कांग्रेस को यह परेशानी हो रही है।

बीजापुर विधायक के सुरक्षा मुद्दे पर कश्यप का बयान
बीजापुर विधायक के सुरक्षा के सवाल पर मंत्री कश्यप ने कहा कि नक्सल क्षेत्र में जाने के लिए किसी को रोका नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक बिना सुरक्षा के नक्सल प्रभावित इलाकों में घूमते थे, तो अब उन्हें सुरक्षा की क्या आवश्यकता है? कश्यप ने दावा किया कि बस्तर क्षेत्र अब नक्सल मुक्त हो रहा है।

असम चुनाव पर कश्यप का तंज
असम में कांग्रेस के नेताओं के चुनाव प्रचार के बारे में कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता प्रचार करने जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेता किसलिए जा रहे हैं, यह बाद में पता चलेगा। कश्यप ने तंज करते हुए कहा कि पिछली बार कांग्रेस ने बकरा और सूअर खिलाए थे, यह देखना होगा कि इस बार क्या खिलाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर मंत्री कश्यप ने बताया कि उनकी सरकार ने तीन नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हो और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

परिवहन विभाग की उपलब्धियां
केदार कश्यप ने परिवहन विभाग द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम ग्रामीण बस योजना से 425 नए गांवों को पहली बार बस सेवा मिली। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है और रायपुर को शून्य मृत्यु जिले के रूप में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत वाहन पर 10% छूट दी जा रही है और आरसी/डीएल की घर पहुंच सेवा शुरू की गई है।

वन विभाग और सहकारिता विभाग की उपलब्धियां
वन विभाग की उपलब्धियों को बताते हुए कश्यप ने कहा कि राज्य में सघन वनों में 70% घनत्व बढ़ा है और 7 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण हुआ है। उन्होंने बाघों और वन भैंसों के संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया। सहकारिता विभाग के कार्यों पर बात करते हुए कश्यप ने कहा कि 515 नई पैक्स समितियों का गठन हुआ है और 1.45 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं।

कश्यप ने मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार हमेशा लोगों के हित में काम कर रही है और आने वाले समय में और अधिक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचेगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker