Kanker Crime News: कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने लगाई फांसी, जेल से आते ही उठाया आत्मघाती कदम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। यहाँ के पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने संदिग्ध हालात में सुसाइड (Suicide Case) कर लिया है। मंगलवार सुबह संजय नगर स्थित गौठान परिसर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सुबह-सुबह जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नवाज अली हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम (Post-Mortem) के लिए भेज दिया है।
पंचायत सचिव की मौत के मामले में गए थे जेल (Kanker Congress Leader Suicide)
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक पुराने सड़क हादसे से जुड़ा हुआ है। कुछ महीने पहले कोदागांव के पास एक भीषण एक्सीडेंट (Road Accident) हुआ था। आरोप था कि नवाज अली की तेज रफ्तार कार ने एक पंचायत सचिव को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली के खिलाफ एफआईआर (FIR Registered) दर्ज की थी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सुसाइड नोट नहीं मिला, घर में पसरा मातम (Kanker Police Investigation)
जेल से बाहर आने के बाद से ही नवाज अली काफी परेशान चल रहे थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट (Suicide Note) बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी की वजह साफ हो सके।
इधर, जवान बेटे की मौत के बाद नवाज अली के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कांकेर पुलिस का कहना है कि वे मृतक के परिजनों और उनके करीबी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।



