गुरु का मार्गी होना इन 3 राशियों के लिए वरदान, आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को बेहद शुभ माना गया है। इसे ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संतान, धन और विस्तार का प्रतीक माना जाता है। आमतौर पर गुरु ग्रह लगभग 13 महीनों में राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं, लेकिन मार्च 2026 में वे मार्गी हो जाएंगे। इस बदलाव का असर कुछ राशियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर नौकरी, आय और सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों को इस परिवर्तन से लाभ मिलने की संभावना है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना धन से जुड़े मामलों में राहत दे सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ सकती है। इस समय वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। वाहन या अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गुरु इस समय आपकी ही राशि में होंगे। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है, और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी, जबकि अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी लोकप्रियता में भी इजाफा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिला सकता है। गुरु का नवम भाव में मार्गी होना किस्मत का समर्थन प्रदान कर सकता है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।


